जिले में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। शनिवार रात को चोरों ने झंडूता चौकी के अंतर्गत आने वाले रैली गांव में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके का दौरा किया।
जानकारी के मुताबिक, रैली के रतन लाल के घर में शनिवार रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। रात को घर में तीन महिलाओं के अलावा कोई नहीं था। रतन लाल के मुताबिक, रात को 11 बजे तीनों महिलाएं एक कमरे में सो गईं। मध्य रात्रि एक कमरे का दरवाजा तोड़कर चोर भीतर घुसे और वहां रखा सारा सामान चुरा लिया।
बताया जा रहा है कि चोर लगभग 75 हजार रुपये नकद, सोने का चक, बालियां, नथ, गजरे, पायल, कांसे की थालियां, अंगुठी आदि लेकर फरार हो गए।