फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, व्यक्ति घायल

Mon, 11 Nov 2019 06:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत डोली अंब गांव में गलती से लाइसेंसी बंदूक से फायर होने से इसे चलाने वाला ही घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी तिलकराज ने इसकी पुष्टि की है। वीरेंद्र सिंह पुत्र प्रभात सिंह निवासी डोली अंब ने बताया कि उसके पिता प्रभात सिंह पुत्र गणु राम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गलती से फायर कर दिया और गोली स्वयं उनको लग गई, जिससे वे घायल हो गए।

इन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रभात सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार के बयान पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें