पुलिस के अनुसार जिस जगह केदार सिंह जिंदान निवासी क्यारी गुंडाह (शिलाई) का शव बकरास के समीप सड़क पर खून से लथपथ मिला, वहीं पास में एक स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें खून लगा हुआ था।
सूचना मिलते ही शिलाई थाना पुलिस टीम और डीएसपी पांवटा मौके पर पहुंचे। देर शाम एएसपी वीरेंद्र ठाकुर भी जांच में शामिल हो गए। दोपहर तक पुलिस हादसा मान रही थी, लेकिन
देर शाम धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक गाड़ी से कुचल कर बसपा नेता की हत्या हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। हत्या के कारणों का जल्द खुलासा होगा।
केदार सिंह ने दलितों से शोषण, भ्रष्टाचार और बीपीएल सूचियों में गड़बड़ियों से जुड़े कई मामले उठाए हैं। उन पर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। केदार ने इस बार के विधानसभा चुनाव में शिलाई क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।