फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने लगाया फंदा, मिला चौंकाने वाला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ने वाली छात्रा ने अचानक फंदा लगाकर जान दे दी। अपने मामा के घर रह रही इस छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सुसाइड करने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसे उसके कमरे से बरामद कर लिया गया है। इसमें कई चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवती छोटा कंबा तहसील निचार जिला किन्नौर अपने मामा के साथ रिकांगपिओ पुलिस लाइन के नजदीक किराये के मकान में रहती थी। रात को अचानक उसने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

छात्रा के मामा और पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में छात्रा ने एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है।

नोट में लिखा है कि एक युवक उसे बहुत परेशान कर रहा है और उसी से तंग आकर वह अपनी जान दे रही है। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने मम्मी पापा से ऐसा करने पर माफी भी मांगी है। हालांकि, ये युवक कौन है जो उसे परेशान कर रहा था, इसके नाम का जिक्र सुसाइड नोट में नहीं किया गया है।

किन्नौर के एसपी राहुलनाथ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइट नोट भी मिला है। इसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें