एएसपी प्रवीण धीमान ने भी बैंक की शाखा में पहुंचकर छानबीन की।
उन्होंने एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले शातिर की सीसीटीवी फुटेज भी जांची। एएसपी ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मियों को बैंक में लगे कैमरों की फुटेज चेक करने को कहा है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में संतोषगढ़-नंगल रोड़ पर पीएनबी (पंजाब नैशनल बैंक) में मंगलवार देर रात को शातिर ने एटीएम लूट का प्रयास किया। काफी देर एटीएम को खोलने का एक शातिर प्रयास करता रहा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। एटीएम रूम के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसा शातिर करीब एक घंटे तक लगातार मशीन खोलने की कोशिश करता रहा। एएसपी प्रवीण धीमान ने भी बैंक की शाखा में पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
उन्होंने एटीएम लूटने का प्रयास करने वाले शातिर की सीसीटीवी फुटेज भी जांची। एएसपी ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मियों को बैंक में लगे कैमरों की फुटेज चेक करने को कहा है। बैंक शाखा प्रबंधक अंशुल जैन का कहना है कि देर रात सवा एक बजे से लेकर सवा दो बजे तक शातिर एटीएम लूटने का प्रयास करता रहा। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उसकी सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।