फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने टोल बैरियर कर्मियों पर हमला कर लूटा कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
तड़के सुबह टोल बैरियर पर चार नकाबपोशों ने बैरियर कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। रॉड और लाठियों से मारपीट कर हमलावर कैश तक उड़ा ले गए। लूटपाट का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां क्षेत्र के बाथड़ी बैरियर पर अज्ञात नकाबपोश शातिरों ने कर्मचारियों पर रॉड और लाठियों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


वारदात में दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना में शातिर 15 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। उधर, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के 3 बजे बाथड़ी स्थित टोल बैरियर पर जसवीर सिंह और संजीव कुमार ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन

मारपीट के बाद कंप्यूटर भी तोड़ा

पंजाब के गढ़शंकर की ओर से चार अज्ञात नकाबपोश टोल बैरियर पर पहुंचे। हाथ में रॉड एवं लाठियां लिए नकाबपोशों ने टोल बैरियर पर मौजूद दोनों कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें जसवीर और दूसरा कर्मचारी संजीव कुमार बुरी तरह घायल हो गए। हमलावरों ने टोल टैक्स बैरियर पर कंप्यूटर को भी तोड़ डाला और करीब 15 हजार रुपये का कैश लूटकर फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद टोल बैरियर के कर्मचारियों ने मामले की सूचना अपने मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वारदात के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बैरियर पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को भी खंगाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें