हिमाचल के एक पुलिस अधिकारी की होटल में जमकर धुनाई हुई। वीडियो में हमीरपुर जिले के ये पुलिस अफसर होटल के कमरे में अर्धनग्न दिखाई दे रहे हैं। हमीरपुर जिले के एक पुलिस अधिकारी की कुल्लू के एक होटल में कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में बना वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में पिटाई करने वाले लोग पुलिस अधिकारी पर होटल से बाहर झांकने की बातें भी कर रहे हैं।
यहां तक कि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों के मोबाइल फोन पर यह वीडियो पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला हमीरपुर की धनवान पंचायत के प्रधान दलवीर सिंह, स्थानीय बाशिंदों अजय प्रसाद व अन्य लोगों ने शनिवार को उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर को इस वीडियो की जानकारी दी।
डीसी ने भी देखा वीडियो
बताया कि यह वही पुलिस अधिकारी है, जो बीते दिनों गसोता महादेव मंदिर में साध्वी और मंदिर के महंत महामंडलेश्वर से किसी मामले को लेकर पूछताछ करने आया हुआ था। दलवीर सिंह और अजय प्रसाद ने उक्त पुलिस अधिकारी पर मंदिर के महंत और साध्वी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि यह पुलिस अधिकारी शिमला और कुल्लू में भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहा है। उधर पुलिस अधिकारी ने मामले को व्यक्तिगत कहा है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी- मैं कुछ दिन के लिए अवकाश पर हूं। कुछ दिन पहले मनाली के एक होटल में अपने दोस्तों के साथ ठहरा हुआ था। कुछ लोगों ने मेरी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर धोखे से पिला दिया। इसके बाद मारपीट व झगड़ा शुरू कर दिया। यह मेरा व्यक्तिगत मामला है और ड्यूटी पर भी नहीं था। बाद में उन सभी लोगों ने माफी मांग ली, इसके चलते मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करवा दिया गया है।
मैंने भी वीडियो देखा है। हमीरपुर जिले के कुछ लोगों ने भी मामला बारे जानकारी दी है। जिस पुलिस अधिकारी पर आरोप लगे हैं उसकी जांच पुलिस के उच्चाधिकारी ही जांच कर सकते हैं। जिला प्रशासन इस मामले में कुछ नहीं कर सकता है।
-रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हमीरपुर
देखें वीडियो