सेना का जवान काफी समय से विवाहित महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत एक महिला ने फौजी पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीरवार शाम बिझड़ी क्षेत्र की एक महिला पुलिस चौकी पहुंची। महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत की कि एक सैनिक ने उसके साथ दुराचार किया है। इसकी सूचना चौकी कर्मचारियों ने संबंधित पुलिस थाना बड़सर में दी। इसके बाद महिला को चौकी से पुलिस थाना बड़सर ले जाया गया।