फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! यहां चोर को ही लूट ले गया बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मालिक को चूना लगाकर लाखों का माल उड़ाकर भाग रहा चोर खुद ही लूट गया। दूसरा चोर इस पर नजर रखे हुए था। जैसे ही यह नशे में चूर हुआ कि दूसरा बदमाश चुराए गए लाखों के गहने इसके पास से उड़ा ले गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोरी के आरोप में गिरफ्तार विरेंद्र उनियाल ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है। आरोपी के मुताबिक चोरी हुए लाखों के जेवर को इससे भी कोई उड़ा ले गया। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक विपेंद्र चोरी के पैसे से अय्याशी में मस्त था।

हरिद्वार में यह शराब पीकर चूर हो गया। बाद में जब होश आया तो जेवरों की पोटली गायब थी। पता चला कि कोई और इसका सामान उड़ा ले गया है।

ये सामान हुआ बरामद

वहीं, शिमला पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस ने घड़ियां, सीपीयू, चोरी के एटीएम कार्ड, दस डॉलर, मोबाइल इत्यादि बरामद किए हैं। चोरी का बाकी सामान कहां है इस बारे में पूछताछ चल रही है। पुलिस काफी समय से इस पर नजर रख रही थी। इस बार भी पुलिस आरोपी को हाईटेक टेक्नोलॉजी से पकड़ने में सक्षम रही है।

टीहर-गढ़वाल के थानों में कई केस
विपेंद्र उनियाल हिस्ट्री शीटर है। टीहरी गढ़वाल के थानों में इसका चोरियों का आपराधिक रिकार्ड है। यह आठ साल से घर से बेघर है। गोवा के होटल में भी वेटर की नौकरी कर चुका है। हाल ही में एक बार फिर से इसने अपना रिज्यूम गोवा के उसी होटल में भेजा था जहां वह काम कर चुका है।

लेकिन इस दौरान चोरी में मोटा हाथ लगने से वह गोआ नहीं गया। हरिद्वार में ही डटा था। बुधवार सुबह शिमला पुलिस ने हरिद्वार से इसे गिरफ्तार कर लिया।

लूट मामले में एक और खुलासा

वहीं, होटल मालिक को लूटकर फरार होने वाले शातिर ने चार दिन पहले चौड़ा मैदान में एक रिटायर्ड प्रोफेसर के घर भी चोरी की थी। लूट का पैसा खत्म होने के बाद आरोपी हरिद्वार से शिमला आया और इस सुनसान घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया है। होटल से चुराए पैसे उसने अय्याशी में उड़ा दिए हैं। आरोपी विपेंद्र उनियाल चौड़ा मैदान स्थित हर्षा होटल में वेटर के तौर पर कार्यरत था। यह बीते साल मई महीने से यहां काम कर रहा था।

इसने होटल के मालिक ओमप्रकाश और उनकी पत्नी के खाने में नशीली पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया उसके बाद आराम से कमरे की तलाशी लेकर अलमारी से दो हीरे के कड़े, तीन बालियां, एक इंपोर्टिड घड़ी और अस्सी हजार पर हाथ साफ कर गायब हो गया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी के हाथ एक और कामयाबी

एएसपी सिटी भजन देव नेगी टीम के साथ खुद आरोपी की धरपकड़ के लिए हरिद्वार गए थे वहां आरोपी को धर दबोचा। हाल ही में दो ब्लाइंड मर्डर केस और मंदिरों की अनसुलझी चोरियों को सुलझाने में इनकी अहम भूमिका रही है। एएसपी सिटी  ने कहा कि यह उनकी ड्यूटी है। उन्होंने अपनी टीम को भी बधाई दी है जो रात दिन उनके साथ इन केसों को सुलझाने के लिए हर दम खड़ी है।

आरोपी से चल रही है पूछताछ
एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। कुछ सामान बरामद कर लिया गया कुछ करना बाकी है। जिसके घर में आरोपी ने चोरी की है वह हर्षा होटल के साथ ही है आरोपी को इस बात की जानकारी थी कि उस घर में कोई नहीं रहता। इसलिए वह चार दिन पहले आया और यहां पर भी चोरी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें