फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्टो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, दो युवकों की मौत

Mon, 25 May 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ऊना में नंगल-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित ढेर गांव के समीप बाइक और आल्टो कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशन चंद एवं दविंद्र कुमार निवासी बिलासपुर अपनी पल्सर बाइक नंबर एचपी 24 बी-3922 पर सवार होकर नंगल की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान नंगल से श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रही आल्टो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी संत सिंह धालीवाल ने मामले के पुष्टि करते हुए कहा कि आनंदपुर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें