फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद दोस्त पर किया दराट से हमला, गंभीर हालत में आईजीएमसी रेफर

Tue, 28 Jan 2020 08:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मजदूरी का काम करने वाले दो व्यक्तियों में मामूली सी बात को लेकर हुई बहस खूनी संघर्ष तक जा पहुंची। एक व्यक्ति ने अपने सहयोगी पर दराट से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सलापड़ के ध्वाल गांव का सतीश कुमार अपने सहयोगी उत्तर प्रदेश निवासी मनोज कुमार के साथ मजदूरी का काम करता है।

विज्ञापन


दोनों व्यक्ति सुंदरनगर में किसी के पास लेंटर डालने का काम कर रहे थे। लेेंटर डालने के बाद वे अपने अन्य दोस्तों के साथ शाम को शराब पीने बैठ गए। किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। मामला इतना बढ़ गया कि मनोज ने पास में पड़े दराट से सतीश के सिर और बाजू पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें