फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसे, नौ लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समरकोट के समीप कापरीधार में शनिवार दोपहर बाद मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे हुआ। कार सुंगरी की ओर जा रही थी। समरकोट के समीप कापरीधार में तीन सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे के समय गाड़ी में कुल छह युवक सवार थे। इनमें से चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सभी युवक 20-25 वर्ष के

पुलिस ने सबसे पहले घायल युवकों गिल्टाड़ी निवासी दीक्षित ठाकुर और गावणा निवासी योगेश्वर भाउटा को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया। उसके बाद पुलिस ने खाई से युवकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रोहडू अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों में जखार निवासी रजत प्रताप, शक्तिनगर निवासी अक्षय, दलगांव निवासी आदित्य बांश्टू, गावणा निवासी रवि चौहान शामिल हैं। सभी युवक 20 से 25 वर्ष तक की आयु के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांचकर रही है।

घुमारवीं के पास पुल से गिरी जीप

घुमारवीं के साथ लगते पुल में शनिवार तड़के सुबह एक जीप अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस जीप में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, एक घायल को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवा लिया गया है। पुलिस के अनुसार ये लोग घुमारवीं से होशियारपुर जा रहे थे।

मृतकों में घुमारवीं के गांव डंगार निवासी सतीश कुमार, अश्वनी कुमार और छंजौली के सुनील कुमार शामिल हैं। इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

युकां प्रदेश सचिव की सड़क हादसे में मौत

प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक लंबड़ (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। अभिषेक मैहतपुर से बाइक पर ऊना की ओर आ रहे थे। जलग्रां के पास अचानक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाते वक्त उनकी रास्ते में मौत हो गई। अभिषेक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसदेहड़ा निवासी अभिषेक लंबड़ शनिवार दोपहर बाद अपनी बाइक पर ऊना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जलग्रां में हादसा हो गया।

पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, युवा नेता की मौत की खबर से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

सोलन में भी सड़क हादसा, शिक्षक की मौत

वहीं, सोलन से 28 किलोमीटर दूर साधुपूल में भी शुक्रवार देर रात एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक दिनेश कुमार पेशे से शिक्षक था। यह देवठी का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक कार में कुल पांच युवक सवार थे। ये सभी कंडाघाट से चायल की ओर जा रहे थे। बाकी चारों घायलों को सोलन अस्पताल में भर्ती करवा लिया गया है।

घायलों में विवेक कुमार, गुलाब सिंह, मदन कुमार और राजेश शामिल हैं। इनमें विवेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें