फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में ‘छोटा हाथी’ पलटा, 20 लोग घायल

Mon, 14 Apr 2014 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर के घुमारवीं-बरठीं सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह शिव-पार्वती विवाह के बाद मूर्तियां विसर्जित करने के लिए जा रहा सवारियों से भरा ‘छोटा हाथी’ (टैम्पो) धरोटी के समीप सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन


इससे टैम्पों में ठूंस-ठूंस कर भरे 20 लोग घायल हो गए। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। सभी बच्चे बड़गांव पंचायत के गटी गांव के हैं।

घायलों में से सात जिला अस्पताल, जबकि अन्य बरठीं अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।

हादसे की वजह टैंम्पो की तेज रफ्तारी एवं ओवरलोढ़िंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार बरठीं के नजदीक बड़गांव पंचायत के गटी गांव के लोगों ने शिव-पार्वती विवाह के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इसके लिए रविवार रात को बाकायदा ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ बारात निकाली गई। विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। सोमवार सुबह सीर खड्ड में मूर्तियों को विसर्जन किया जाना था।
विज्ञापन


विसर्जन के लिए ग्रामीण टैंपो, स्कूटर व बाईक में सवार होकर शोभायात्रा की शक्ल में भजन-कीर्तन करते हुए निकल रहे थे।

इसी दौरान अचानक एक अप्लाईड फार टैंपो दरोटी के समीप अचानक सड़क पर ही लुढ़क गया। टैम्पों में बच्चों 25 लोग सवार थे।

सभी लोगों को चोटें आईं। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें