फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाकनाघाट और बद्दी में हादसे, दो की मौत

Mon, 27 Oct 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/नालागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इन हादसों में दो युवतियों को चोटें भी आई हैं। पहला हादसा बद्दी के तहत गोलजमाला-रतवाड़ी मार्ग पर हुआ। यहां ट्रैक्टर चला रहा किसान हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा वाकनाघाट के समीप हुआ है। जहां दिल्ली नंबर की इनोवा कार और वैगनआर में जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि अन्य दो युवतियों को गंभीर हालत में आइजीएमसी रेफर किया गया है।

पहला हादसा
पुलिस के अनुसार जमाला निवासी सुरजीत (35) ट्रैक्टर लेकर गोल गांव में अपनी जमीन में हल चलाने गया हुआ था। सुरजीत ट्रैक्टर पर से अपना संतुलन खो बैठा तथा चालक सीट से उछल कर नीचे गिर गिया, जिससे पिछले टायर के नीचे आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा
वाकनाघाट के पास दो वाहनों (वैगनआर और इनोवा) की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक कार शिमला से चंडीगढ़ की ओर आ रही थी।

वहीं यात्रियों से भरी इनोवा शिमला की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार वैगनआर, इनोवा के साथ जा टकराई। कार में सवार जुब्बल मडहोल के निवासी अनिल समेत अंजली (17) और शिवानी (17) बुरी तरह से घायल हो गई।

108 की मदद से घायल युवक को आइजीएमसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवतियों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को आइजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें