फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे ने लील ली एक परिवार की 3 जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव बाहर निकालने में भी घंटों लग गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। एक ही परिवार के तीनों लोग रैंटा गांव (धवाला) उपमंडल देहरा के रहने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह किशोरी लाल (68) अपने भाई प्रकाश चंद (56) और दोनों बेटों विपिन (37) और संजय (35) के साथ अपनी कार में दवाई लेने जालंधर जा रहे थे। ढलियारा के निकट एक तीखे मोड़ पर चिंतपूर्णी की ओर से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल विपिन कुमार ने साहस दिखाते हुए अपने घर और 108 एंबुलेंस के नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला

विपिन ने बताया कि वह हादसे में गंभीर घायल चाचा के साथ लगभग एक घंटा बात करते रहे, लेकिन गंभीर हालत के चलते उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विपिन को मुश्किल से बाहर निकाला गया।

सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद सेवानिवृत्त फौजी थे। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें