फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के सुसाइड नोट से सनसनीखेज खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में कार्यरत शास्त्री शिक्षक कमलेश दत्त की रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझने  जा रही है। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है। बीते रविवार को रेणुका झील में मिले शिक्षक के शव के बाद शिक्षकों के बीच सनसनी फैल गई। अब मामले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से कटघरे में आ गया है।
विज्ञापन


मृतक शिक्षक के घर धीरथ से मिले सुसाइड नोट के शब्दों ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ाकर रख दी है। शिक्षक ने अपने छोड़े सुसाइड नोट में शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों पर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है, जिसे लेकर वह पिछले कई दिनों से परेशान तथा तनाव ग्रस्त चल रहा था।

पुलिस छानबीन के आधार पर भी सुसाइड नोट पर लिखे शब्द चीख-चीख कर कह रहे हैं कि किस कदर तबादले को लेकर विभागीय स्तर पर मृतक शिक्षक को मानसिक परेशानी तथा भारी तनाव का सामना करना पड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखे हैं दो कर्मियों के नाम

पुलिस के अनुसार शिक्षक के घर से मिले सुसाइड नोट में विभाग के 2 कर्मचारियों के नाम लिखे पाए गए हैं। सुसाइड नोट में ऐसे कर्मचारियों के नाम भी पाए गए हैं जिनसे मृतक कमलेश दत्त कई बार विभागीय कार्य के चलते मिले हैं।

हालांकि पूर्व में पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी कहने से बच रही थी, मगर मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसाइड नोट की जानकारी पुलिस को मीडिया में सार्वजनिक करनी पड़ी। सैकड़ों शिक्षकों की ओर से कमलेश दत्त की मौत की जांच करने की मांग उठाने से पुलिस पर दिनोंदिन दबाव बढ़ रहा है।

उधर, डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने बताया कि शिक्षक कमलेश दत्त के घर धीरथ गांव से मिले सुसाइड नोट के आधार पर रेणुका पुलिस ने शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ धारा 306 तथा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस केस की नए सिरे से छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें