फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ रुपये के विवाद में सैफनी में ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सौ रुपये के विवाद में सैफनी में ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सैफनी (रामपुर)। दो सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण का सिर फोड़ दिया। उसको घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौकी सैफनी के गांव बल्लुपुरा निवासी प्रेमपाल सिंह का बेटा जवर सिंह मजदूरी करता था। मृतक के पिता का आरोप है कि 15 दिन पहले वह गांव के ही देशराज के साथ मुंबई में लगे मेले में मजदूरी करने गया था। कुछ दिन पहले ही दोनों लोग वहां से लौट कर आए थे। दौ सौ रुपये उसने जवर सिंह को कम दिए थे। उसी को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को आरोपी देशराज उसको किसी बहाने से बुलाकर अपने साथ जंगल ले गया था। उसके बाद वहां पर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया था जहां आरोपी ने जवर सिंह के ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया था। किसी तरह से वह मौका पाकर वहां से घायल अवस्था में घर आ गया था जहां परिवार के लोग उसको खून में लथपथ देखकर घबरा गए थे। उसको तुरंत जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में जवर सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुुलिस ने देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने दो सौ रुपये के लेनदेन का विवाद स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी देशराज को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें