ढली पुलिस ने शुक्रवार शाम चीनी बंगला में एक दुकान से 420 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि दुकान की तलाशी के दौरान चायल के रहने वाले युवक से चरस जब्त की गई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि युवक चरस की खेप कहां से लेकर आता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि चीनी बंगला में एक युवक चरस की सप्लाई कर रहा है। इसके बाद ही दुकान में दबिश देकर चरस बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।