फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से बाहर गिरी कार एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में आईजीएमसी
विज्ञापन

के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
दुधली में दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी
सड़क हादसे में घायल दूसरा व्यक्ति अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दुधली के पास एक गाड़ी सड़क से बाहर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित को डॉक्टरों की निगरानी में आईजीएमसी में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ। गांव डकाहल तहसील ठियोग का रहने वाला यशपाल (24) अपनी गाड़ी से दुधली से कम्याणा की ओर जा रहा था। इसके साथ गांव सेनत पोस्ट ऑफिस भालू तहसील कुपवी का दिनेश उर्फ नीशू (33) भी गाड़ी में सवार था। चालक यशपाल जैसे ही गाड़ी को लेकर दुधली से कुछ दूरी पर पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में यशपाल के सिर पर गहरी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। यहां पर यशपाल की मौत हो गई। यशपाल आईजीएमसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें