फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक प्रबंधक ने खाते से निकाले 2.30 लाख

Tue, 16 Jul 2019 11:02 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के एक ब्रांच मैनेजर पर विजिलेंस थाना हमीरपुर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला उपभोक्ता का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने उसके नाम के वाउचर पर फर्जी हस्ताक्षर कर 2.30 लाख निकाल लिए। विजिलेंस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


महिला कारोबारी ने बताया कि उसने पीएनबी से अप्रैल 2017 में 50 लाख कैश क्रेडिट लिमिट लोन के लिए आवेदन किया। कुछ दिन बाद बैंक मैनेजर ने तय शर्तों के तहत 40 लाख रुपये खाते में डाल दिए। लेकिन बाद में 2.30 लाख रुपये की निकासी हो गई।

बैंक शाखा पहुंचकर जब पता किया तो यह राशि बैंक मैनेजर के एक रिश्तेदार के खाते में और बाद में उसकी पत्नी के खाते में डाली गई। इसके बाद बैंक के चक्कर काटती रही, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


मोटी रकम के गबन के आरोप में महिला ने अब हमीरपुर विजिलेंस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक बीडी भाटिया ने कहा कि आरोपी प्रबंधक से पूछताछ होगी।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर के सर्कल हेड सिद्धार्थ मजूमदार का कहना है कि उन्होंने गत दिवस ही कार्यभार संभाला है। मामले की जांच के बाद बैंक प्रबंधन की तरफ से उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें