फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन के दो उद्योगों से लाखों का सामान चोरी

Wed, 23 Aug 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक हब बीबीएन के दो उद्योगों से चोर लाखों का सामान उड़ा ले गए। इनमें नालागढ़ के नंगल स्थित एक उद्योग से करीब तीस लाख का कच्चा माल चोरी हो गया है। बद्दी स्थित कास्मेटिक उद्योग से 20 बॉक्स चोरी हुए हैं। उद्योग के प्रबंधकों की शिकायतों पर पुलिस ने मुकदमे दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इतनी बड़ी चोरी से क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए शहर की घेराबंदी कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में एलवेस हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर विक्रम गोहा पुत्र अरुण कुमार निवासी सुभाश्री हाउसिंग कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड आकुरडी पुणे महाराष्ट्र ने बताया कि इसे कंपनी के कर्मचारियों ने सूचना दी कि उद्योग के स्टोर रूम से कच्चा माल चोरी हो गया है। इस पर मौके पर जाकर इसका आंकलन किया तो करीब तीस लाख का सामान गायब मिला।
विज्ञापन



बददी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉस्मेटिका कारपोरेशन उद्योग के प्रबंधक फूलचंद मरवाह पुत्र चंद्र प्रकाश ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रात को अज्ञात लोगों ने कंपनी के सामान के बीस बाक्स चोरी कर लिए हैं। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्योग के कामगारों सहित संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मारपीट में एक व्यक्ति घायल
बरोटीवाला थाना के तहत दो लोगों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सोहन लाल पुत्र मोती राम निवासी गांव रूदायन तहसील विलसी जिला बदायूं ने बताया कि रामलाल ने इसके साथ लड़ाई झगड़ा किया और मारपीट की। इससे इसके दाहिने बाजू, टांग और पीठ में चोटें आई हैं। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाकर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें