फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रनगर में हुड़दंगियों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे

Mon, 09 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली के साथ लगते इंद्रनगर में शनिवार देर रात हुड़दंगियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। गाड़ियों के शीशे तोड़ने के चलते इंद्रनगर के रघुवीर करार ने ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला देर रात का है। इंद्रनगर के रहने वाले रघुवीर करार ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे के करीब घर के दूसरी ओर से उन्हें आवाज सुनाई दी। वह जब कमरे से बाहर आया तो देखा कि कुछ युवक एक गाड़ी में स्वार होकर आए और गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर चले गए।

इस बीच उन्होंने एक युवक को पहचान लिया लेकिन जब रविवार सुबह जब स्थानीय लोग सड़क पर पहुंचे तो उन्हें गाड़ियों के शीशे टूटे हुए पाए। इसके बाद गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना आग की तरह फैल गई। वहीं, पुलिस को भी शिकायत दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद देर रात आए युवकों के बारे में जानकारी ली गई। इंद्रनगर के रहने वाले रोहिताश के घर पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्होंने युवकों से पूछताछ की। इसके अलावा उसके घर में दो दोस्त तनुज और कोटगढ़ के शिव ठाकुर को भी ढली थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें