चेन्नई में सरकारी स्कूल के एक सेवानिवृत्त हेडमास्टर को 10 साल की बच्ची का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 99 साल के आरोपी का नाम के परशुराम है। उसे आवडि ऑल वुमेन पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सन्नीकुप्पम में स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पांच घर हैं। जिसमें से सन्नीकुप्पम स्थित घर में दो साल पहले पीड़ित बच्ची का परिवार
किराए पर रहने के लिए आया था। शुक्रवार को बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसे उल्टियां होने लगीं। पहले तो माता-पिता ने सोचा कि उसने स्कूल में कुछ उल्टा-सीधा खा लिया होगा लेकिन तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।
परिवार जब बच्ची को अस्पताल लेकर गया तो उन्हें उसके साथ हुए
शारीरिक शोषण के बारे में पता चला। बच्ची से जब माता-पिता ने इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि परशुराम ने उसे बाथरुम में ले जाकर गंदी हरकत की थी। वह उसे ओरल सेक्स करने के लिए कहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के सात बच्चे हैं लेकिन वह यहां अकेला रहता है।
शनिवार को बच्ची के माता-पिता ने परशुराम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद उसे पॉक्सो एक्ट की धाराओ के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने भी अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।