फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जतोग के साथ हाहनीधार में कारोबारी ने लड़की के साथ पैसों के लेनदेन के चक्कर में आत्महत्या कर ली। शहर के गंज बाजार में कारोबार करने वाले 44 साल के हीरामणि ने बुधवार सुबह पंखे की कुंडी से धोती का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। दिवाली से एक दिन पहले इस घटना के बाद परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव मसतादी डाकघर रिका तहसील प्रतापनगर जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड का रहने वाला यह कारोबारी गंज बाजार में पूजा सामग्री बेचता था। आत्महत्या से पहले कारोबारी ने लिखे सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका किसी लड़की के साथ पैसों का लेनदेन है। उसका पूरा पैसा डूब गया। वह पिछले 6 महीनों से हाहनी धार में प्रमोद भवन में रहता था। मंगलवार शाम को वह जतोग में अपनी बहन के घर पर रुका था। बुधवार सुबह वह अपनी बहन से कहकर आया कि वह कपड़े बदलने पहले अपने क्वार्टर जा रहा है, उसके बाद दुकान जाएगा। जब वह कपड़े बदलने आया तो उसके आधे घंटे बाद सके भांजे अटल और अरविंद उसे लेने वहां पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक खटखटाने के बाद उन्होेेंने खिड़की से देखा तो कारोबारी बेड पर गिरा हुआ था। अटल इसकी जानकारी देने के लिए जतोग चौकी गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में पहुंचते ही उन्होंने देखा कि कारोबारी ने पंखे की कुंडी से धोती को बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सुसाइड नोट में पैसों के लेनदेन का जिक्र कर रखा था। उसने लिखा था कि उसका सारा पैसा डूब गया है।
भाई का आरोप, लड़की को दिए थे 25 लाख
पुलिस में उसके बड़े भाई आदेश ने दी शिकायत में बताया कि 5 सालों से उसकी कोई महिला मित्र थी। उसके भाई हीरामणि ने उसे बताया था कि उसने 25 लाख की राशि उस लड़की को दी है और साथ ही किसी फ्लैट को खरीदने के लिए 1 लाख रुपये का बयाना भी दिया है। उसने बताया कि जब उसके भाई ने उस लड़की से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया और पुलिस थाने में उसके भाई के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हीरामणि को गिरफ्तार किया। बाद में एसडीएम अर्बन से अपनी जमानत करवाई। बड़े भाई ने आशंका जताई है कि हीरामणि ने लड़की की ओर से उसे तंग करने और उसके पैसे वापस न करने के कारण आत्महत्या करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें