अपराध शाखा ने अश्लील वीडियो बनाकर रकम ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर इसके सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य युवतियों से जबरदस्ती वेश्यावृति करवाते थे और घर में कैद करके रखते थे। यह गिरोह राजधानी में करीब ढाई वर्ष से चल रहा था।
संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार, एक व्यापारी द्वारा अश्लील वीडियो बनाने व लूटपाट करने की शिकायत दी गई। जांच में राहुल कुमार उर्फ आरके का नाम सामने आया। पता चला कि वह गिरोह का सरगना है और मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया है।
इसी बीच, एक लड़की ने जबरदस्ती वेश्यावृति कराने की शिकायत पुलिस में दी। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव एसआई संदीप यादव की टीम को लगाया गया।
टीम ने गुप्त सूचना के बाद 8 मार्च को आरोपी राहुल कुमार को उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया। मूलरूप से झारखंड का रहने वाले राहुल के पिता शिक्षक हैं।
व्यापारी की बनाई थी अश्लील वीडियो
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप
- फोटो : demo
12वीं पास राहुल 2008 में नौकरी की तलाश में दिल्ली आया। इसके बाद यहां के दलाल सन्नी के संपर्क में आया। इसके बाद इसने अलग से वेश्यावृति कराने का गोरखधंधा शुरू किया।
आरोपियों ने 18 फरवरी को एक व्यवसायी को बिंदापुर इलाके के मकान में लड़कियां दिखाईं। लेकिन उसे कुछ संदेह हुआ तो वह वापस जाने लगा। तभी गिरोह के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर लड़कियों के साथ अश्लील फिल्म बनाई।
धमकी दी कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो अश्लील वीडियो उसके परिजनों को दे दी जाएगी। इसके अलावा नगद व ज्वेलरी आदि सामान भी लूट लिया। इस दौरान व्यवसायी बालकनी से नीचे गिर गया। उसने घटना की शिकायत बिंदापुर पुलिस से की।