फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दुकानदार पर बाज़ार में चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर बाजार के साथ शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे एक 75 वर्षीय एलआईसी एजेंट पर दो लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परागपुर बाजार से एलआईसी एजेंट बृजमोहन सूद अपनी दुकान को बंद कर घर जा रहे थे तो घर के समीप वाली गली के पास मोड़ पर दो अंजान व्यक्तियों ने उन पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही एसएचओ कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने भी परागपुर पहुंचकर घटनास्थल पर छानबीन की। मौके पर परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान मदन गोपाल और पंचायत सदस्य सुरिंद्र कुमार भी उपस्थित थे। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि बृजमोहन सूद की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें टांडा अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावर कानून के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें