फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीए के छात्र समेत तीन युवक चिट्टे के साथ पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शोघी में पुलिस के लगाए नाके पर चढ़े हत्थे, एक युवक चंडीगढ़ में करता है सेब की आढ़त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पुलिस की एसआईयू टीम ने शोघी में तीन युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान निखिल (33) राजन (21) और कुलभूषण (32) के तौर पर हुई है। इसमें दो आरोपी तहसील जुब्बल और तीसरा रोहड़ू क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनसे 12.80 ग्राम चिट्टा समेत वेटिंग मशीन, चार फॉयल पेपर और दो दस-दस के बतिनुमा नोट बरामद किए हैं। मौके पर टीम को गाड़ी से दो जले हुए फॉयल पेपर भी मिले।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक इनमें एक पंजाब यूनिवर्सिटी में एमटीए की पढ़ाई करता है। निखिल चालक और तीसरा आरोपी चंडीगढ़ में सेक्टर-20 में आढ़त का कारोबार करता है। वीरवार दोपहर तीनों युवक चंडीगढ़ से शिमला आ रहे थे। डेढ़ बजे ख्वारा चौकी के पास एसआईयू प्रभारी अंबी लाल की अगुवाई में टीम ने नाका लगाया था। इसमें पोलो गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के मेट के नीचे एक माइक्रो वेटिंग मशीन बरामद हुई। टीम ने मशीन को साथ रखने का कारण पूछा तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली तो चिट्टा बरामद हुआ। बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि मामले की तफतीश जारी है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाने की बजाय पहुंच गए हवालात
जिले में युवक नशे की लत में फंसते जा रहे है। इसका ताजा उदाहरण शोघी के पास पकड़े इन तीन युवकों का है। इसमें से एक युवक पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। दूसरा सेब का कारोबारी है। तीसरा युवक पेशे से चालक है तथा वह इन्हें चंडीगढ़ से लेकर आ रहा था। नशे की लत के चलते तीनों आरोपी घर जाने की बजाय हवालात पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें