घुमारवीं (बिलासपुर)। सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व विधायक ने इस संबंध में घुमारवीं थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने घुमारवीं थाने में शिकायत दी है कि अंकित कुुमार पुत्र देशराज निवासी बरमाणा ने फोन पर धमकी दी कि आपने मेरा चिट्टे का धंधा बंद कर दिया है। कहा कि मीडिया में चिट्टा माफिया पर बोलते रहते हो। धमकी देने वाले ने कहा कि अब मेरी सरकार है और तेरा राज खत्म हो चुका है। पूर्व विधायक ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। घुमारवीं थाने में अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।