ऋषि धवन इन दिनों मंडी स्थित अपने घर में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन ने कहा कि टीम इंडिया ही टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडिया टीम सही दिशा में जा रही है। वीरवार को टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल होना है। ऋषि धवन इन दिनों मंडी स्थित अपने घर में हैं।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीम इंडिया टी-20 विश्व कप जीतने की ओर आगे बढ़ रही है। उन्हें विश्वास है कि वर्ल्ड कप का खिताब भी टीम इंडिया ही जीतेगी। कहा कि विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। फॉर्म में चल रहे क्रिकेटर पर ही टीम का भार रहता है।
अगले दोनों मैच भी भारत टीम बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जीतेगी। ऋषि धवन टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का लुत्फ घर में उठा रहे हैं। क्रिकेट मैच के लाइव प्रसारण के दौरान ऋषि टीम इंडिया को चीयर करने के लिए सोशल मीडिया में भी अपने संदेश भेज रहे हैं। आईपीएल सीजन के लिए ऋषि आरडी फिटनेस जिम में पसीना बहा रहे हैं। मंडी में भी उनका अभ्यास जारी है।
मोहाली में होगा आईपीएल प्रशिक्षण- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन आईपीएल के आगामी सीजन में पंजाब टीम से खेलेंगे। दो अप्रैल से प्रशिक्षण मोहाली में होगा। वह मोहाली में प्रशिक्षण के लिए जल्द रवाना होंगे। आईपीएल के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।