विश्वकप के मैच शुरू होने से पहले सुखिर्यों में आई धर्मशाला स्टेडियम की खराब आउटफील्ड कमेंटेटरों की नजरों से भी नहीं बच पाई। लाइव कमेंटरी के दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में उन्होंने इतनी खराब आउटफील्ड पहली बार देखी है। खराब आउटफील्ड में स्लाइड करते समय खिलाड़ियों के पांव और घुटने रेत में धंस रहे हैं, जोकि उनके लिए अगले मैचों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
मैच के दौरान कई ऐसे मौके देखने को मिले जहां पर खिलाड़ियों को मैदान के बीच लड़खड़ाते हुए देखा गया। 29.3 ओवर में बाउंडरी की तरफ आ रही गेंद को रोकने के लिए अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी मुजीब-उर-रहमान ने स्लाइड लगाने की कोशिश की तो उनका पांव और घुटना रेत में धंस गया। मैदान से उड़ती रेत और घास भी साफ देखी गई।
कहा कि खराब आउटफील्ड खिलाड़ियों के लिए खतरा बन सकती है। 34.3 ओवर में अजमत ने बाउंडरी की तरफ जा रही गेंद को पकड़ने के लिए वापस मुड़े तो पांव ही आउटफील्ड की रेत में फंस गया, ऐसे में वह बाउंडरी नहीं बचा पाए। कई ऐसे मौके थे, जब खिलाड़ियों को आउटफील्ड में फील्डिंग के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।