फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanuja Kanwar: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली चौथी हिमाचली बनी तनुजा, इस जिले से रखती हैं संबंध

Sun, 21 Jul 2024 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने की वजह से विमेंस एशिया कप 2024 से बाहर हो गई हैं। जिसके बाद तनुजा कंवर ने भारत के लिए यूएई के खिलाफ डेब्यू किया है। तनुजा कंवर हिमाचल प्रदेश से डेब्यू करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन
तनुजा कंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट जगत में ऑल राउंडर तनुजा कंवर हिमाचल प्रदेश से डेब्यू करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई हैं। तनुजा कंवर ने रविवार को दांबुला में आयोजित एशिया कप में यूएई के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस मैच में तनुजा ने चार ओवर में 14 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया। तनुजा ने यूएई की कप्तान एषा रोहित को स्टंप आउट करवाया। वहीं, तनुजा ने भारतीय टीम प्रबंधन को भी अपने भरोसे में लेने में कामयाबी हासिल की है। हिमाचल प्रदेश से इससे पहले सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल और रेणुका सिंह ठाकुर डेब्यू कर चुकी हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की रहने वाली तनुजा कंवर का जन्म 28 जनवरी, 1998 को हुआ है। छोटी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने वाली तनुजा ने 2013 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला स्थित अकादमी में प्रवेश पाया था। उसके बाद क्रिकेट में आगे बढ़ते हुए रविवार को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेला। एशिया कप में भारतीय महिला टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में रखी तनुजा को टीम की खिलाड़ी श्रेयंका के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया है। एशिया कप में यूएई के साथ मैच से पहले भारतीय टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने भारतीय टीम की कैप सौंपी।

महिला प्रीमियर लीग में बेहतर प्रदर्शन
तनुजा ने महिला प्रीमियर लीग में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था। उन्हें 2023 में जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। डब्ल्यूपीएल के ऑक्शन से एक हफ्ते पहले उन्होंने वनडे ट्रॉफी के फाइनल में रेलवे के लिए तीन विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 18 विकेट लिए थे। वनडे ट्रॉफी में औसत 11.16 और इकॉनामी रेट सिर्फ 2.43 था। तनुजा ने 2024 डब्ल्यूपीएल सीजन के आठ मैचों में 10 विकेट लिए थे और उनका औसत 20.70 और इकॉनमी इकॉनामी रेट 7.13 रहा था।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

'हिमाचल का गौरव तनुजा'
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की एक और खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में डेब्यू कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। एचपीसीए के लिए गौरव की बात है कि यहां से निकली खिलाड़ी आज देश के लिए खेल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें