फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन हिमाचल: सीएम जयराम बोले- पीएम मोदी छह सितंबर को करेंगे संबोधित

Tue, 31 Aug 2021 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला से राज्य के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छह सितंबर को राज्य के कुछ अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने में अतुलनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2011 की आबादी के अनुसार हिमाचल प्रदेश ने 18 साल व इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख (100 फीसदी) लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को बधाई दी है। उन्होंने लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने के लिए स्वीकृति भी दी है। पीएम मोदी छह सितंबर को राज्य के कुछ अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे, जिन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने में अतुलनीय कार्य किया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला से राज्य के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों में 90 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिससे लोग इस मेगा इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने भी अधिकारियों को शेष व्यक्तियों का चार सितंबर तक टीकाकरण करवाने के लिए विशेष  शुरू करने के लिए कहा।

विज्ञापन


लोगों के बैठने की करें व्यवस्था  
सीएम जयराम ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को टीकाकरण की पहली खुराक से शेष बचे व्यक्तियों के लिए विशेष अभियान शुरू करने के लिए कहा है। प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल क्षेत्र के शेष बचे व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए हेलीकॉप्टर की विशेष उड़ान संचालित करेगी। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल, कुल्लू जिले के मलाणा और शिमला के डोडराक्वार जैसे दुर्गम क्षेत्रों को चिह्नित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सीएम जयराम ने कहा कि जिस स्थल पर कार्यक्रम के लिए स्क्रीन लगी हो, वहां आम जनता के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। इन सभाओं में कोविड नियमों की पालना के निर्देश भी दिए गए हैं। 

कोरोना वैक्सीनेशन में हिमाचल ने सराहनीय काम: नड्डा
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड -19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने में भारत पहले स्थान पर है। नड्डा ने कहा कि इस साल दिसंबर तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी का सबको वैक्सीन और मुफ्त वैक्सीन का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है। प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश में देश भर में तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें