फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी के दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2020 में न्यू शिमला पुलिस ने कनलोग के पास 3.96 ग्राम हेरोइन के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) कोर्ट नंबर-4 ज्योति भगचंदानी की अदालत ने चिट्टा (हेरोइन) रखने के मामले में एक युवक को दोषी करार देते हुए दो माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 2,500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 30 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 6 फरवरी 2020 को न्यू शिमला पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। दोपहर करीब 1:40 बजे जब पुलिस टीम बीसीएस होते हुए कनलोग लिंक रोड पर कब्रिस्तान के पास पहुंची तो निचली सड़क की तरफ से आ रहा रोहड़ू निवासी आकाश थोपटा पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया। दो राहगीरों को स्वतंत्र गवाह के तौर पर शामिल कर युवक के हाथ में पकड़े हरे रंग के कैरी बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से एक पारदर्शी लिफाफे में फॉयल पेपर में लिपटी 3.96 ग्राम हेरोइन, 10 सिरिंज और एक पीले रंग का गैस लाइटर बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच पूरी करने के बाद अदालत में चालान पेश किया।
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक लोक अभियोजक ने पैरवी करते हुए कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। एसएफएसएल जुन्गा की रिपोर्ट में भी बरामद पदार्थ और सिरिंज में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। बचाव पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई और स्वतंत्र गवाहों के मुकरने को आधार बनाते हुए दोषी को निर्दोष बताया और धारा 50 की अनुपालना न होने की दलील दी। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि बरामदगी दोषी के बैग से हुई थी, न कि उसकी व्यक्तिगत तलाशी से, इसलिए धारा 50 के प्रावधान लागू नहीं होते।
सजा के प्रश्न पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दोषी की युवा अवस्था, परिवार का एकमात्र कमाने वाला होने और कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड न होने का हवाला देते हुए प्रोबेशन का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

अदालत ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 33 के वैधानिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए प्रोबेशन का लाभ देने से इन्कार कर दिया, लेकिन बरामद मात्रा कम होने और कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड न होने के कारण नरम रुख अपनाते हुए दो माह के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। दोषी ने जुर्माने की राशि अदालत में जमा करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें