फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की आग में झुलसे दंपति ने तोड़ा दम

Fri, 05 Feb 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर में बड़सर के हरसौर में एक मकान में आग लगने से झुलसे दंपति की मौत हो गई है। दोनों ने टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की मौत बुधवार, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत वीरवार को हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। जैसी राम निवासी हरसौर 28 जनवरी सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर आंगन में धूप सेंक रहा था। इस दौरान उसने कमरे से धुआं बाहर निकलते देखा।

घर पर जैसी राम और उसकी पत्नी सुखां देवी अकेले थे। धुआं देखकर दोनों कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे में देखा तो बिस्तर में आग लगी हुई थी। दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय जैसी राम (55) और सुखां देवी (48) आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


दोनों के हाथ और मुंह आग से झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल से दंपति को टांडा के लिए रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार को सुखां देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि जैसी राम ने वीरवार को दम तोड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें