फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिमाचल ने किया कमाल

Fri, 05 Feb 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में हो रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम ने अपने पूल में टॉप किया है। तीन से छह फरवरी तक प्रतियोगिता में देश की 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश टीम ने लगातार छह मुकाबले जीत चुकी है।
विज्ञापन


टीम मैनेजर गुरपाल ने बताया कि टीम ने गोवा के साथ मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की। टीम का स्कोर 25-18,25-21, 25-10 रहा। गुजरात के साथ मुकाबले में खिलाड़ियों सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, प्रदीप सावंत, राजेंद्र पांटा, अंकुश चौहान, हरीश चौहान, रोहित नैंटा, रोहित पापटा, यशपाल सहित सभी सदस्यों ने गुजरात को पराजित किया।

हिमाचल ने गुजरात को 25-15,25-18,25-12 से हराया। हरियाणा के साथ मैच में टीम ने 25-21,25-19, 25-20 से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में दिल्ली को 25-19, 25-20, 21-25, 25-22 से हराया।
विज्ञापन


भारतीय ताइक्वांडो टीम कोच बने प्रवीण
शिमला जिले के रोहड़ू निवासी प्रवीण कुमार को राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण ने गुवाहाटी में होने वाली सैफ (साउथ एशियन गेम्स) के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्ति किया है। प्रवीण कुमार 17 जनवरी को महाराष्ट्र में चुनी गई भारत की महिला-पुरुष टीम को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

औरंगाबाद में प्रशिक्षण के बाद टीम 13 से 15 फरवरी तक शिलांग में सैफ खेलों में दमखम दिखाएगी। प्रवीण ने अगस्त 2016 में फिलिपींस में होने वाली ओलंपिक खेलों के लिए ताइक्वांडो टीम चयन की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाई। प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की तकनीकी समिति के सदस्य योगेश्वर ने प्रवीण को बधाई दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें