फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Counterfeit medicine case: मुख्य आरोपी मोहित का रिमांड तीन दिन बढ़ा, दो को 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत

Thu, 01 Dec 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

नकली दवा मामले में मोहित बंसल के लिए विभाग ने पुलिस रिमांड मांगी थी। विभाग पिछले छह दिन से मोहित के ठिकानों को जानने की कोशिश कर रहा है। कुछ मामलों में मोहित सहयोग कर रहा है, जबकि कुछ में चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस रिमांड पर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली दवा बनाने के मामले में तीनों आरोपियों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से मुख्य आरोपी मोहित बंसल की पुलिस रिमांड को तीन दिन और बढ़ा दिया गया। अन्य आरोपी विजय कुमार व अतुल गुप्ता को अदालत ने 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मोहित बंसल के बद्दी बाईपास के निकट मिले गोदाम में कच्चा माल बरामद होने से उससे अभी पूछताछ होनी बाकी है, इसलिए उसकी पुलिस रिमांड बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


अभी ड्रग विभाग और पुलिस को मोहित बंसल से वह ठिकाने भी जानने हैं, जहां पर इन नकली दवाओं के रैपर व पैकिंग प्रिंट हुई थी। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने कहा कि अभी इस मामले में मोहित बंसल के लिए विभाग ने पुलिस रिमांड मांगी थी। विभाग पिछले छह दिन से मोहित के ठिकानों को जानने की कोशिश कर रहा है। कुछ मामलों में मोहित सहयोग कर रहा है, जबकि कुछ में चुप्पी साधे हुए है। इस मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें