फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार्यकाल बढ़ाने से खफा पार्षदों को गोवा टूअर पर ले जाने का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में विपक्ष के साथ मिलकर मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर कांग्रेस पार्षद भी उठा चुके हैं सवाल
विज्ञापन

खास

18 से 23 नवंबर के बीच गोवा दौरा करवाने की तैयारी
व्हाट्सएप ग्रुप पर मांगी गई सभी पार्षदों की सहमति

पार्षद बोले, हम अब किसी भी झांसे में आने वाले नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाए जाने के फैसले के बाद बगावत पर उतरे पार्षदों को अब नगर निगम मुंबई और गोवा घुमाने ले जा रहा है। पार्षदों को 18 से 23 नवंबर के बीच इन दो शहरों का दौरा करवाया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों से सहमति भी मांग ली है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद शामिल हैं।

अब नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर इस बारे में सूचना शेयर की है। पार्षदों से पूछा है कि जो इस दौरे पर जाना चाहते हैं, वह जल्द सहमति दे दें। हालांकि सदन में खड़े होकर विरोध जताने वाले कांग्रेस पार्षद इस दौरे का बहिष्कार कर सकते हैं। इनका कहना है कि वह जल्द बैठक कर इस पर अंतिम फैसला लेंगे। इनका तर्क है कि वह किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे। कई पार्षदों ने अपने निजी कार्य के चलते यह फैसला लिया है। भाजपा पार्षद इस दौरे में जाएंगे या नहीं, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर मेयर के समर्थन में खड़े रहे ज्यादातर पार्षदों और मनोनीत पार्षदों ने इस टूअर पर जाने के लिए सबसे पहले हामी भर दी है। नगर निगम पिछले महीने से पार्षदों की मांग पर उनके लिए मुंबई और गोवा का दौरा बना रहा था। अब सदन में हंगामा मचने के बाद इस दौरे को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्षद मान रहे हैं कि यह दौरा उन्हें मनाने के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेयजल व्यवस्था की बारीकियां जानेंगे पार्षद
नगर निगम के अनुसार इस दौरे के दौरान पार्षदों को पेयजल व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। इन शहरों में पेयजल व्यवस्था काफी बेहतर है। सूत्रों के अनुसार इस दौरे का खर्च सुएज इंडिया कंपनी उठाएगी जो शिमला शहर में नई पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें