फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एचआरटीसी के चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, निगम प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश

Tue, 14 Jan 2025 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी

सार

धर्मपुर डिपो के चालक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर जान देने के मामले में एचआरटीसी मुख्यालय ने जांच बैठा दी है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी के धर्मपुर डिपो के चालक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर जान देने के मामले में एचआरटीसी मुख्यालय ने जांच बैठा दी है। निगम प्रबंध निदेशक ने मंगलवार सुबह आदेश जारी कर मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार को मंडलीय कार्यालय मंडी के साथ अटैच कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर का अतिरिक्त कार्यभार क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट मेहरचंद को सौंपा गया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने धर्मपुर डिपो के चालक के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किए हैं। वीडियो में चालक क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर पर वेतन रोकने और छट्टी न देने के आरोप लगा रहा है। मंडलीय प्रबंधक मंडी विनोद ठाकुर से 7 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


बता दें, चालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) धर्मपुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर वेतन रोकने और उसे नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। संजय धर्मपुर डिपो के चालक के पद पर तैनात था। मूल रूप से वह कुल्लू जिले के बदाह का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी। इसका पता नहीं चल पाया है कि उसने जहर कहां खाया है।

हालांकि, अमर उजाला इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  आरएम धर्मपुर विनोद कुमार का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। चालक को वेतन मिल रहा था। वह सात से 12 जनवरी तक छुट्टी पर था। उसने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। डीएम विनोद ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या मामले की जानकारी आरएम को फोन पर दी। उन्होंने कुछ तथ्य जुटाए हैं। चालक रामपुर से अंडर सस्पेंड होकर धर्मपुर ट्रांसफर हुआ था।  चालक के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव का केस चला चला हुआ था। चालक ने घर में घरेलू हिंसा की बात कहकर छुट्टी के लिए धर्मपुर बस अड्डे के पास आवेदन किया था। छुट्टी स्वीकृत भी नहीं करवाई थी। वेतन न मिलने की बात गलत है। चालक को वेतन मिल रहा था। वहीं अब प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें