फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: लॉकडाउन में 52 साल की महिला कार्यकर्ता ने कोरोना मरीजों को घर-घर पहुंचाई दवाइयां

Sun, 18 Apr 2021 01:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शहर के टूटीकड़ी निवासी गंधो देवी 33 साल से महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। गंधो देवी ने बताया कि कोविड काल के शुरुआती दौर में क्षेत्र में बाहरी राज्य से आए लोगों को क्वारंटीन करने की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
गंधो देवी को मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर के आंगनबाड़ी केंद्र नाभा में तैनात 52 साल की गंधो देवी ने महामारी में लॉकडाउन के दौरान करीब 500 कोरोना मरीजों तक मदद पहुंचाकर कोरोना योद्धा की मिसाल पेश की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कभी ड्यूटी देने से इनकार नहीं किया। दिन-रात लोगों की सेवा की। शहर के टूटीकड़ी निवासी गंधो देवी 33 साल से महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में वर्कर के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। गंधो देवी ने बताया कि कोविड काल के शुरुआती दौर में क्षेत्र में बाहरी राज्य से आए लोगों को क्वारंटीन करने की ड्यूटी लगी है।

विज्ञापन


इसी बीच उन्होंने कोरोना संक्रमित, होम क्वारंटीन मरीजों को खाद्य सामग्री से लेकर दवाइयां घरों तक उपलब्ध करवाने का कार्य बखूबी पूरा किया। क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए भी गंधो देवी सहारा बनीं। लॉकडाउन के दौरान सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक दूध, सब्जियों सहित खाद्य सामग्री जरूरतमंद और गरीबों को मुहैया करवाई। झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे मजदूरों को भी राशन सामग्री पहुंचाई। गंधो देवी महिला दिवस और हिमाचल दिवस पर भी इस नेक कार्य के लिए कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मानित हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें