फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: हिमाचल में 423 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक और संक्रमित की मौत

Sat, 13 Aug 2022 10:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 3,702 लोगों के सैंपल लिए गए। कोरोना संक्रमित 70 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में अब कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 3,024 रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को सिरमौर जिले की 45 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। प्रदेश में 423 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में 3,702 लोगों के सैंपल लिए गए। कोरोना संक्रमित 70 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में अब कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 3,024 रह गई है।

विज्ञापन


शिमला जिले में  78 नए मामले 
शिमला जिले में शनिवार को कोरोना के 78 नए मामले आए हैं। वहीं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के जांच केंद्र में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इनमें कनलोग, पीएस सदर और लालपानी से एक-एक मामला आया है। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 449 रह गई है। अब तक 39,194 मामले कोरोना के आए हैं। इनमें से 38,018 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं और 723 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कांगड़ा जिले में 112 नए मामले
कांगड़ा जिले में शनिवार को कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रोजाना करीब 1,500 टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 147 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिला में सक्रिय मामले घटकर 721 रह गए हैं। सीएमओ कांगड़ा ने वैक्सीन लगवाने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन का ध्यान देने रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें