आईजीएमसी में कोरोनावायरस का दूसरा संदिग्ध मरीज सामने आया है। यह मरीज दस दिन पहले ही हांगकांग से शिमला लौटा है। गुरुवार को खांसी जुकाम की शिकायत के बाद उपचार के लिए आईजीएमसी आया था।
चिकित्सकों ने उपचार के बाद मरीज का सैंपल लिए है। मरीज को आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है।