फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कोरोना नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, पुलिस ने किया 5000 का चालान

Tue, 01 Dec 2020 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/बंजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादियों में भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए कुल्लू पुलिस एक्शन मोड में है। मंगलवार को हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप लगघाटी के दड़का में एक शादी समारोह में कोरोना नियमों की अनुपालना न करने पर आयोजक पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। शादी में अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे। न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा था। पुलिस अब तक जिले में आधा दर्जन से अधिक शादियों में दबिश दे चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम लगघाटी की तरफ गश्त पर थी। पुलिस को दड़का में एक शादी समारोह नजर आया। यहां आकर देखा कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने पुलिस आयोजक से बतौर जुर्माना पांच हजार रुपये वसूले। बीते सोमवार को पुलिस थाना सैंज की टीम ने हुरचा, कछैणी, वकशाल और सैंज में हो रही शादियों में दबिश दी थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने दड़का में एक शादी के दौरान कोरोना नियमों का पालन न होने पर आयोजक पर पांच हजार जुुर्माना लगाया है। शादियों को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उड़नदस्ते रख रहे समारोहों पर नजर 

उधर, कोरोना के चलते सरकार ने शादी-विवाह के साथ अन्य उत्सवों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है।  एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने कहा कि बंजार में कोरोना की रोकथाम के लिए उड़नदस्तों का गठन किया है। उड़नदस्ते बैठकों, विवाह समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक समारोहों, खेलों, राजनीतिक रैलियों और अन्य कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी सहित कोविड प्रोटोकॉल की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग भीड़भाड़, सामूहिक स्थलों और बाजारों में आने से परहेज करें। लोग घरों में ही रहें।

अगर कोई जरूरी काम हो तो ही बाजार का रुख करें। अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाता तो उसका एक हजार रुपये का चालान और आठ दिन की जेल हो सकती है। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। धार्मिक आयोजनों तथा अन्य समारोहों में 50 लोगों से अधिक व्यक्ति एक साथ इकट्ठे नहीं हो सकते। 50 लोग भी सामाजिक दूरी असैा मास्क लगा कर ही इकट्ठे हो सकते हैं। अगर किसी समारोह असैा आयोजन में 50 से अधिक व्यक्ति होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें