कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को ध्यान में रखते हुए जिला कांगड़ा में गंभीर मरीजों के लिए दो कोविड अस्पतालों में 166 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। पहले केवल 66 लोगों के लिए ही व्यवस्था थी।
साथ ही पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट करने के लिए भी डाढ स्थित कोविड केयर सेंटर को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। यहां 150 लोगों के लिए बिस्तरों की सुविधा है। यहां बाहर से आने वाले लोगों और संक्रमित मरीजों को आइसोलेट किया जा सकता है।
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच में बताया कि बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जोनल अस्पताल धर्मशाला को एक बार फिर कोविड अस्पताल में बदला गया है, जहां 100 मरीजों को रखने की व्यवस्था की गई है। वहीं टांडा के कोविड अस्पताल में 66 मरीजों के लिए व्यवस्था है। पर्यटन की बात की जाए तो जिला कांगड़ा में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत के पार है।