फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए बस में नहीं चढ़ सकेंगी सवारियां, मिलेगी कोरोना से बचाव की जानकारी

Sat, 23 May 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में एक जून से शुरू होने वाली सरकारी और निजी बसों में सवारियां बिना मास्क के नहीं चढ़ पाएंगी। बस की सीट के पीछे सवारियों को कोरोना से बचाव की जानकारी मिलेगी। एक दरवाजे से लोग चढ़ेंगे और दूसरे से उतरेंगे। कोरोना के चलते नियम लागू करने के लिए सरकार ने 26 मई को परिवहन विभाग और निगम अधिकारियों की बैठक बुला ली है।

विज्ञापन


बस अड्डे पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारियों को सैनिटाइज करने के लिए मशीनें लगेंगी। बस अड्डों पर सवारियों को लाउड स्पीकर के माध्यम से कोरोना से बचाव और उपायों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उधर, हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी आरटीओ ऑफिस में सैनिटाइजर और मास्क भेज दिए गए हैं। दिन में तीन बार बसें सैनिटाइज होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें