फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं को 15वें वित्तायोग से अगले माह मिलेंगे 429 करोड़

Sat, 23 May 2020 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं को 15वें वित्तायोग से अगले माह 429 करोड़ की राशि जारी हो जाएगी। इसमें से ग्राम पंचायतों को 70 फीसदी, पंचायत समितियों और जिप को 15-15 फीसदी राशि जारी की जाएगी ताकि, इन संस्थाओं के चुने हुए जन प्रतिनिधि भी क्षेत्रों में विकास कार्य करा सकें।14वें वित्तायोग ने पंचायत समितियों और जिला परिषद के माध्यम से धनराशि खर्च करने पर रोक लगा दी थी। पूरी धनराशि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में व्यय की जा रही थी।

विज्ञापन


14वें वित्तायोग से पंचायत समितियों और जिला परिषदों को राशि जारी न होने से इनके जनप्रतिनिधियों में खासी नाराजगी थी। इसके बाद अब 15 वें वित्तायोग ने तीनों स्तरों के विकास के लिए तय अनुपात से राशि जारी करने का फैसला प्रदेश मंत्रिमंडल ने भी ले लिया है।  इसके अलावा प्रदेश सरकार को 15वें वित्तायोग की जारी राशि को तय फार्मूले के तहत धनराशि व्यय करनी होगी।  राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के सचिव के अनुसार पंचायतों, पंचायत, समिति और जिला परिषद में इस धनराशि में से जनसंख्या के आधार पर 90 फीसदी और क्षेत्र के हिसाब से 10 फीसदी राशि व्यय करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें