फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बिना संपर्क में आए मरीजों की जांच कर सकेंगे अब चिकित्सक

Mon, 27 Apr 2020 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैहना (मंडी)
विज्ञापन
युवा इंजीनियरों ने तैयार किया सैंपल कलेक्शन चैंबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले की बल्ह घाटी के युवा इंजीनियरों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक और उपलब्धि हासिल करते हुए चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कोरोना के नमूने लेने के लिए सैंपल कलेक्शन चैंबर तैयार किया है। यह चैंबर चिकित्सकों को कोरोना रोगियों के सैंपल लेते बार सीधे संपर्क में आने से बचाने के लिए बनाया गया है। चैंबर में सामने की तरफ एक ग्लास शील्ड है, जिसमें रबड़ के दस्ताने लगे हुए हैं। इससे डॉक्टर बिना मरीज के संपर्क में आए उसकी जांच कर सकता है और इसी के साथ इसमें फॉगर लगा है जो हर मरीज का परीक्षण करने के बाद दस्ताने, उपकरण और रोगी पर सैनिटाइजर का छिड़काव करेगा।

विज्ञापन


यह सैंपल कलेक्शन चैंबर तैयार करने वाले युवा मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। ये सभी बल्ह घाटी के गागल और चंडयाल पंचायत से हैं। इससे पूर्व इन युवाओं ने ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन चेंबर मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए तैयार किया था। युवा इंजीनियरों अक्षय सैनी, रोहित शर्मा, चंद्रेश सैनी, विवेक महाजन, गौरव सैनी, अचल सैनी, उमेश सैनी ने बताया कि यह सैंपल कलेक्शन चेंबर सात फीट ऊंचा, पांच फीट लंबा और साढे़ चार फीट चौड़ा है, इसमें फॉगर, गले का परीक्षण करने के लिए एडजस्टेबल लाइट, पोर्टेबल अलमारियां, मरीजों को निर्देश देने के लिए माइक और स्पीकर लगे हैं। सैंपल लेने के लिए किसी सहयोगी स्टाफ की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें