हिमाचल में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 383 पहुंच गया है। प्रदेश में अब कोरोना के 199 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 376 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 175 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज करवाने गए हैं। पांच लोगों को मौत हो चुकी है। हिमाचल में कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को 29 संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर है। इससे पहले सुबह ही जिला कांगड़ा के नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीती।
सभी बैजनाथ कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर घर लौटे। इसके अलावा शिमला जिले में सात लोग, सोलन एक, ऊना के दो, बिलासपुर का एक और हमीरपुर के 10 मरीज को ठीक हुए हैं। कांगड़ा के कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती छह कोरोना मरीजों की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है। सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर अगले सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। इनमें से तीन धर्मशाला, दो लंबागांव और एक भवारना क्षेत्र से है। इसके साथ ही जिले में 45 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं।