फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 131 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Sun, 17 Oct 2021 10:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बीते 24 घंटों के दौरान 125 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3955 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोनावायरस- सांकेतिक - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 131 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3704 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 221437 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216413 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1303 रह गए हैं।

विज्ञापन


इसमें से बिलासपुर जिले में 80, चंबा 9, हमीरपुर 294, कांगड़ा 428, किन्नौर 5, कुल्लू 25, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 198, शिमला 92, सिरमौर दो, सोलन 28 और ऊना में 141 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 125 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 3955 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें