दो दिन पहले मंडी के सरकाघाट के 21 वर्षीय किडनी रोगी की कोरोना संक्रमण से आईजीएमसी में मौत होने के बाद उसकी मां भी पॉजिटिव पाई गईं हैं। महिला बेटे के इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचीं थीं। बेटे की मौत के बाद से वे अभी आईजीएमसी में क्वारंटीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें मशोबरा अस्पताल शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि मृतक युवक के ताया और एक अन्य की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
उधर, सोलन के बद्दी स्थित काठा में भर्ती सिरमौर के कोरोना संक्रमित जमाती की दूसरी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर क्वारंटीन किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आई तो सिरमौर जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। वहीं प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है। प्रदेश में तीन दिन के भीतर छह मामले सामने आए हैं।