फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री भारद्वाज, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री भरमौरी कोरोना संक्रमित

Wed, 07 Oct 2020 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार सुबह आईजीएमसी में दोनों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। भारद्वाज की पत्नी को सांस की दिक्कत के चलते बुधवार सुबह आईजीएमसी में उपचार के लिए लाया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है।

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि देर शाम तक उनकी हालत में सुधार हुआ है। दूसरी ओर संक्रमित निकलने के बाद मंत्री भारद्वाज होम आइसोलेट हो गए हैं। अस्पताल से उन्हें एंबुलेंस में घर पहुंचाया गया। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि मंत्री का एक बेटा पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित है। वन मंत्री राकेश पठानिया की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्री भारद्वाज के पॉजिटिव आने को चिंताजनक बताते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया है। उधर चंबा में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उनकी धर्मपत्नी और उनका एक रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। ठाकुर सिंह भरमौरी के पुत्र प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी ने बताया कि उनकी माता को हल्का बुखार था, जिसके चलते उनका और उनके पिता का टेस्ट किया गया, तो वे दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें